• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
मध्य प्रदेश में लंबी खींचतान के बाद भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल तैयार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जनवरी 2025,  07:32 PM IST
  • 100
मध्य प्रदेश में लंबी खींचतान के बाद भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल तैयार हो गया है। तीन-तीन नामों के पैनल को शुक्रवार (3 जनवरी) को दिल्ली भेजा जाएगा। 5 जनवरी को सूची जारी हो सकती है।

मध्य प्रदेश में लंबी खींचतान के बाद आखिरकार भाजपा जिलाध्यक्षों के नामों का पैनल तैयार हो गया है। भोपाल के प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार (2 जनवरी) को देर रात तक वन-टू-वन चर्चा के बाद जिला निर्वाचन अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने 60 जिलों के पैनल बनाए हैं। कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा समर्थन मिलने वाले नामों को पैनल में ऊपर रखा है। हर जिले से एक महिला और ST, SC वर्ग के नेताओं के नाम भी पैनल में शामिल हैं। तीन-तीन नामों के पैनल को शुक्रवार (3 जनवरी) को दिल्ली भेजा जाएगा। दिल्ली से हरी झंडी मिलने के बाद 5 जनवरी को जिलाध्यक्षों की सूची जारी हो सकती है।

केंद्रीय संगठन चुनाव टीम करेगी परीक्षण 
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में केंद्रीय संगठन चुनाव से जुड़ी टीम एमपी से भेजे गए जिलाध्यक्षों के नामों के पैनल का परीक्षण करेगी। देखा जाएगा कि एमपी के क्षेत्रीय, जातीय समीकरणों के अनुसार जिलाध्यक्ष बनाए जा रहे हैं या नहीं। यह भी देखा जाएगा कि महिलाओं, एसटी, एससी वर्ग को कितना प्रतिनिधित्व मिल रहा है। इसके बाद केंद्रीय संगठन चुनाव टीम जिलाध्यक्षों के नामों पर मुहर लगाएगी। 

ये भी बनना चाहते हैं जिलाध्यक्ष
पूर्व सांसद, पूर्व विधायक से लेकर वर्तमान जिलाध्यक्ष और कई सीनियर नेता BJP जिलाध्यक्ष बनने  में लगे हैं। ये नेता भाजपा के दिग्गज नेताओं को साधने में जुटे हैं। सूत्रों के मुताबिक, टीकमगढ़ में पूर्व विधायक राकेश गिरि, निवाड़ी में पूर्व विधायक शिशुपाल यादव, सागर में पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह और पूर्व विधायक हरवंश राठौर भी जिलाध्यक्ष बनने में लगे हुए हैं। 

12 से ज्यादा जिलों में महिलाओं को मिल सकती है मौका 
सियासी गलियारों में चर्चा है कि मध्यप्रदेश में भाजपा 12 से जिलों में महिलाओं को अध्यक्ष बना सकती है। भोपाल, इंदौर, टीकमगढ़ सहित कई शहरों में महिलाओं को अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिल सकती है। भोपाल से वंदना जाचक, इंदौर नगर में दिव्या गुप्ता के नाम की चर्चा चल रही है। वर्तमान में पांढुर्णा में प्रदेश की एकमात्र महिला जिलाध्यक्ष वैशाली महाले हैं।

देर रात चली बैठक में ये दिग्गज रहे मौजूद 
प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार देर रात चली बैठक में प्रदेश संगठन चुनाव की पर्यवेक्षक सरोज पांडे, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और प्रदेश चुनाव अधिकारी विवेक शेजवलकर सहित सह चुनाव अधिकारी रजनीश अग्रवाल शामिल हुए। वन-टू-वन मीटिंग के बाद पैनल तैयार किया गया। 

5 जनवरी के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का होगा चुनाव 
एमपी में भाजपा अध्यक्ष के निर्वाचन का कार्यक्रम 5 जनवरी के बाद शुरू हो जाएगा। 15 जनवरी से पहले निर्वाचन कर लिया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए वोटर भी तय हो गए हैं। वोटरों की संख्या 405 है। एमपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकाल फरवरी 2025 में पांच साल हो जाएगा।सूत्रों के मुताबिक, एमपी भाजपा अध्यक्ष पद की रेस में नरोत्तम मिश्रा, अरविंद भदौरिया जैसे दिग्गज मंत्रियों के नाम चर्चा में हैं। फग्गन सिंह कुलस्ते सुमेर सिंह सोलंकी के नाम सूर्खियां बटोर रहे हैं।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter