• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
चाय बनाने से मना किया तो कुल्हाड़ी से काट डाला पत्नी को
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 जनवरी 2025,  07:45 PM IST
  • 383

छत्तीसगढ़ के बालोद में चाय बनाने को लेकर हुए विवाद में पति ने पत्नी कुल्हाड़ी से काट दिया। मामला कंवर चौकी क्षेत्र के ग्राम सांगली का है। परिजन घायल महिला को जिला अस्पताल धमतरी लेकर आए, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।

मृतका का नाम ईश्वरी साहू (35) बताया जा रहा है, वहीं आरोपी पति का नाम केवल साहू (40) है। उनके 2 बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। लड़का 6वीं क्लास में पढ़ता है और लड़की चौथी कक्षा में पढ़ती है। घटना के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

आरोपी पति ने पत्नी के सिर पर टंगिया से हमला कर दिया।

आरोपी पति ने पत्नी के सिर पर टंगिया से हमला कर दिया।

दरवाजा अंदर से बंद कर पीटा

मृतका ईश्वरी साहू की मां सरस्वती साहू ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि केवल साहू ने पत्नी ईश्वरी साहू को चाय बनाने बोला, ईश्वरी साहू रसोई अंदर गई तो पति केवल साहू ने रसोई का दरवाजा अंदर से बंद कर दिया।

मृतका की मां ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होते रहता था।

मृतका की मां ने बताया कि दोनों पति-पत्नी में अक्सर विवाद होते रहता था।

दोनों बच्चे दरवाजा खटखटाते रहे। दरवाजा खोलने की कोशिश भी की। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुला। ईश्वरी साहू रसोई के अंदर चिल्लाती रही। केवल साहू पत्नी के ऊपर टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया।

मृतका का नाम ईश्वरी साहू।

मृतका का नाम ईश्वरी साहू।

खुद दरवाजा खोला और फरार हो गया

इसकी सूचना लड़के के माता-पिता को दी गई। हमले के बाद पति ने खुद दरवाजा खोला और घर से फरार हो गया। ईश्वरी साहू को घायल अवस्था में धमतरी के जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। इलाज के दौरान ईश्वरी साहू ने दम तोड़ दिया।

जब केवल साहू को पत्नी ईश्वरी साहू की मौत की खबर लगी तो आरोपी केवल साहू ने कंवर चौकी में जाकर सरेंडर कर दिया।

मामला कंवर चौकी क्षेत्र का है। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

मामला कंवर चौकी क्षेत्र का है। महिला के शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

अक्सर होते रहता था विवाद

घटना की सूचना मिलते ही कंवर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इधर धमतरी जिला अस्पताल में ईश्वरी साहू के शव का पोस्टमॉर्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस संबंध में को कंवर चौकी प्रभारी लता तिवारी ने बताया कि पति-पत्नी दोनों के बीच अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था। शुक्रवार सुबह भी दोनों के बीच विवाद हुआ, इसी बीच पति ने पत्नी पर हमला कर दिया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter