बालोद // भाजपा के नए जिलाध्यक्ष जनवरी के दूसरे सप्ताह तक तय हो जाएंगे। पार्टी नेताओं की मानें तो 6 से 10 जनवरी के बीच सभी को मालूम हो जाएगा कि जिले में भाजपा का नेतृत्व कौन करने वाला है। दरअसल जिला के बाद राज्य कोर ग्रुप कमेटी ने सूची दिल्ली भेज दी है। सूची में 3 नाम शामिल हैं इस पर मंथन करने के बाद राष्ट्रीय चुनाव समिति एक नाम फाइनल करेगी।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा नेता यशवंत जैन ने बताया कि दिसंबर में ही जिला स्तर से सूची राज्य में भेजी जा चुकी है। राज्य से सूची दिल्ली भेजी गई है। 10 जनवरी तक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। जिला स्तर में पदाधिकारियों से रायशुमारी के बाद पैनल बनाकर भेजा गया है। प्रदेशभर के सभी जिला अध्यक्ष के चयन के लिए राष्ट्रीय चुनाव समिति बनी हुई है। संगठन चुनाव के मामले में छग प्रदेश देशभर में आगे चल रहा है। ऐसे में यह भी उम्मीद है कि 6 जनवरी तक नया जिलाध्यक्ष तय हो जाएगा। हालांकि अंतिम तिथि 10 जनवरी तय की गई है। बहरहाल जिला स्तर पर मंडल के नए अध्यक्ष तय हो चुके हैं। सभी मंडल अध्यक्ष से राय ली गई है कि जिलाध्यक्ष किसे बनाना चाहिए। दोनों पार्टियों में विचार विमर्श का दौर जारी है।
जिले में 50 पदाधिकारियों से रायशुमारी की जा चुकी भाजपा के नए जिलाध्यक्ष के लिए जिला स्तर पर जिला चुनाव अधिकारी ने पार्टी के 50 से ज्यादा पदाधिकारियों से रायशुमारी यानी चर्चा की है। जिन लोगों से राय ली गई है, उसमें सभी मंडल के नए अध्यक्ष, कोर ग्रुप समिति के पदाधिकारी, पूर्व विधायक सहित अन्य नेता, कार्यकर्ता शामिल है। जनवरी-फरवरी में नगरीय निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव होने का अनुमान है। ऐसे में पार्टी चाह रही है कि आचार संहिता लगने के पहले नए जिलाध्यक्ष तय हो जाए ताकि उसी के नेतृत्व में नगरीय व पंचायत चुनाव की रणनीति बना सकें।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment