• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
मध्य ब्लॉक का मंडल स्तरीय लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जन चौपाल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 नवम्बर 2026,  08:07 PM IST
  • 261
मध्य ब्लॉक का मंडल स्तरीय लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ जन चौपाल

जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल के निर्देशानुसार मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अंतर्गत आने वाले मंडलों में मंडल स्तरीय जन चौपाल - संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पूर्व विधायक अरुण वोरा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मंडल प्रभारी दीपक दुबे मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ब्लॉक प्रभारी संजय बत्रा मंडल प्रभारी अजय शर्मा,फिरोज खान,प्रकाश शिवणकर,जगमोहन ढीमर,सुरेंद्र सिंह राजपूत,सुमित घोष,मंडल अध्यक्ष राजकुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।सर्वप्रथम चंडी मंदिर मंडल के द्वारा राजीव भवन से लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ नारे के साथ एक रैली निकाली गई यह रैली शनिचरी बाजार गवलीपारा होते हुए जवाहर चौक पहुंची जहां लोकतंत्र बचाओ संविधान बचाओ जन चौपाल रखा गया। तत्पश्चात सांई मंदिर मंडल के बाँधापार गंजपारा में जन चौपाल लगाया गया उपस्थित नागरिकों से वार्तालाप की गई।

जन चौपाल में अपनी बात को रखते हुए पूर्व विधायक श्री अरुण वोरा ने कहा कि इस बार जन चौपाल का मुख्य विषय *"लोकतंत्र बचाओ - संविधान बचाओ"* है क्योंकि मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कांग्रेस पार्टी के लिए करते हैं और उनके वोट की चोरी हो जाती है यह सब चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की देन है वे अपने जिम्मेदारी का निर्वहन सही ढंग से नहीं कर रहे हैं भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में भाजपा का कार्य कर रहे हैं और वोट चोरी करके भाजपा को जीता रहे हैं। और भाजपा जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है महंगाई चरम सीमा पर है भ्रष्टाचार का बोलबाला चारों तरफ है,किसानों को उनके अधिकार से वंचित रखा गया है जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए भटक रही है जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे हैं ज्ञानेश कुमार को तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए तब देश आगे बढ़ेगा और लोकतंत्र बचेगा अब समय आ गया है भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकना है। 

प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से जन भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है भाजपा वोट चोरी करके सत्ता में काबिज हो जाती है लेकिन जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं करती है जन चौपाल में आम जनता,कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच संविधान में मिले अधिकारों,वोट के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बचाने को लेकर संवाद किया जा रहा है ताकि जनता को उनका अधिकार मिले कांग्रेस पार्टी जनता के हित में सदैव खड़ी है।

देश में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में चुनाव आयोग द्वारा कराए जा रहे कार्यों को लेकर आम जनता के मन में कई सवाल हैं। मतदाता सूची में नाम कटना, जुड़ना, SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतें - इन सब मुद्दों पर जनता अपनी बात रखना चाहती है। कांग्रेस पार्टी का मानना है कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत वोट का अधिकार है, और संविधान ने जो अधिकार हर नागरिक को दिया है, उसकी रक्षा करना हर कांग्रेसजन का कर्तव्य है।

इसीलिए इस जन चौपाल में कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय शर्मा ने एवं आभार प्रदर्शन वार्ड अध्यक्ष शत्रुघ्न चक्रधारी ने किया।

जन चौपाल कार्यक्रम में अजय मिश्रा,रायसिंह धिकोला, दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरदीप भाटिया,पूर्व पार्षद अशोक मेहरा,गणेश सोनी,कल्याण सिंह ठाकुर,संघर्ष,अली असगर,सरिता ताम्रकार,ईश्वर साहू, रानी देवांगन निता कश्यप, कृति सोनी,विकास सापेकर, रवि कोरिया,शिवाकांत तिवारी,अली असगर,पाशी अली, अमोल जैन,चंद्रप्रकाश जैन,नरेंद्र सोनकर,मनीष यादव,भूपेंद्र सेन, कृष्णा देवांगन,हिमांशु शर्मा सहित भारी संख्या में नागरिक गण उपस्थित थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter