CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी पतासाजी कर विभिन्न कंपनियों के कुल 201 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए।*
▪️ *बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।*
▪️ *दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर सहित अन्य जिलों तथा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश एवं बिहार से मोबाइल बरामद किए गए।*
▪️ *CEIR पोर्टल के माध्यम से अब तक 1,400 से अधिक गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाए जा चुके हैं।*
▪️ *दिनांक 14.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में 201 मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत वितरित किए गए।*
मुख्य बिंदु
दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) द्वारा CEIR पोर्टल एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में गुम हुए मोबाइल फोन की लगातार पतासाजी की गई। विशेष अभियान के तहत विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों से 201 मोबाइल फोन बरामद कर दिनांक 14.11.2026 को उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।
संक्षिप्त विवरण
जिले में गुम एवं खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) एवं जिले के विभिन्न थानों की संयुक्त टीम द्वारा CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुम मोबाइलों की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर उनकी पतासाजी की गई।
अभियान के दौरान वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 में गुम हुए मोबाइल फोन को ट्रेस करने के लिए तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर उपयोग में आ रहे मोबाइल फोन की पहचान कर संबंधित जिलों एवं राज्यों से समन्वय स्थापित किया गया। पुलिस टीम के निरंतर प्रयासों से दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा, रायपुर सहित अन्य जिलों तथा महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश एवं बिहार सहित अन्य राज्यों से विभिन्न कंपनियों के कुल 201 मोबाइल फोन बरामद किए गए।
दिनांक 14.11.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल की उपस्थिति में बरामद सभी 201 मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को विधिवत वितरित किए गए। मोबाइल वापस मिलने पर संबंधित नागरिकों ने दुर्ग पुलिस एवं एसीसीयू टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में यह सातवां अवसर है, जब दुर्ग पुलिस द्वारा गुम मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस किए गए हैं। CEIR पोर्टल के माध्यम से अब तक 1,400 से अधिक गुम मोबाइल फोन बरामद कर संबंधित व्यक्तियों को लौटाए जा चुके हैं।
मॉडस ऑपरेंडी (कार्यप्रणाली)
गुम मोबाइलों की पतासाजी के लिए CEIR पोर्टल पर उपलब्ध जानकारी एवं मोबाइल की तकनीकी पहचान के आधार पर ट्रेसिंग की गई। मोबाइल फोन के उपयोग में आने पर प्राप्त तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण कर संबंधित जिलों एवं राज्यों की पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया तथा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों की पुष्टि के पश्चात उन्हें वापस किया गया।
सराहनीय कार्य
उक्त कार्यवाही में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) दुर्ग की टीम एवं जिले के संबंधित थाना प्रभारियों तथा कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम द्वारा लगातार तकनीकी विश्लेषण, CEIR पोर्टल पर निगरानी, विभिन्न जिलों एवं राज्यों से समन्वय तथा गुम मोबाइलों की पतासाजी के लिए किए गए निरंतर प्रयासों से 201 मोबाइल बरामद किए गए।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) के माध्यम से मोबाइल ब्लॉक कराने की प्रक्रिया पूरी करें।
साथ ही अपने मोबाइल में स्क्रीन लॉक एवं अन्य सुरक्षा सुविधाओं का उपयोग करें। महत्वपूर्ण फोटो, दस्तावेज एवं व्यक्तिगत डाटा का सुरक्षित बैकअप रखें। अनजान लिंक पर क्लिक न करें, संदिग्ध कॉल से सावधान रहें तथा किसी के साथ OTP एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें।
किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा आधिकारिक वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें।
दुर्ग पुलिस - आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।
—00000—
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment