• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
मातर तिहार : दईहान पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, फुलेता लेकर दोहा लगाए, और गाय को सोहाई बांधे
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 नवम्बर 2026,  03:23 PM IST
  • 162
मातर तिहार : दईहान पहुँचे मंत्री गजेन्द्र यादव, फुलेता लेकर दोहा लगाए, और गाय को सोहाई बांधे

दुर्ग। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं का पर्व मातर तिहार दुर्ग में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर केबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव दुर्ग विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दईहान (गौठान) पहुंचे और यदुवंशी समाज के लोगों के साथ मातर तिहार की खुशियां साझा की।

     केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने विधि-विधान से गौमाता की पूजा-अर्चना कर उन्हें सोहाई बांधी और पारंपरिक रूप से डांड़ खेलाने की रस्म निभाई। इस दौरान उन्होंने हाथों में फुलेता लेकर दोहा लगाए और यदुवंशी समाज के लोगों के साथ पारंपरिक नृत्य में शामिल होकर उत्सव का आनंद लिया।

*लोकपरंपरा और सामाजिक एकता का पर्व है मातर तिहार* - 

मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान उसकी समृद्ध लोकसंस्कृति और जीवंत परंपराओं से है। मातर तिहार हमारी इसी सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व गौवंश के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता प्रकट करने के साथ समाज में आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है। ऐसे पर्व हमारी नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं।

*पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए यदुवंशी* - 

दईहान में यदुवंशी समाज के लोग रंग-बिरंगी पगड़ी, पारंपरिक वेशभूषा, हाथों में फुलेता और पैरों में घुंघरू पहनकर बाजे-गाजे के साथ नाचते-गाते नजर आए। पारंपरिक मड़ई लेकर निकले समाजजनों ने दोहा और लोकगीतों के साथ पूरे माहौल को उत्सवमय बना दिया। मंत्री श्री यादव भी उनके साथ कदम से कदम मिलाकर थिरके और इस लोकपरंपरा का हिस्सा बने।

इस अवसर पर उन्होंने मातर तिहार मनाने पहुंचे सभी नागरिकों का अभिवादन किये, बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिये और सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दुर्ग की पहचान यहां की सांस्कृतिक एकता और आपसी सद्भाव से है। हम सभी मिलकर अपनी परंपराओं को सहेजें और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter