• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सुरेन्द्र कौशिक दुर्ग और पुरुषोत्तम देवांगन भिलाई जिला भाजपा के बने अध्यक्ष
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 जनवरी 2025,  07:58 PM IST
  • 513

दुर्ग। भाजपा के संगठन महापर्व के तहत दुर्ग व भिलाई जिला भाजपा के नए अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई है। दुर्ग जिला भाजपा के सुरेन्द्र कौशिक नए अध्यक्ष बनाए गए है, वहीं पुरुषोत्तम देवांगन भिलाई जिला भाजपा की कमान संभालेंगे। दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में रविवार को जिला चुनाव अधिकारी भूपेन्द्र सवन्नी एवं जिला चुनाव पर्यवेक्षक अनुराग सिंहदेव की मौजूदगी में दुर्ग जिला भाजपा के नए अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक के नाम की घोषणा की गई। घोषणा का कार्यकर्ताओं ने ताली व नारेबाजी के साथ समर्थन किया। सुरेन्द्र कौशिक के दुर्ग जिला भाजपा के नए अध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में उत्साह के माहौल है। उन्हें कार्यकर्ताओं द्वारा बधाईयों का तांता लगा हुआ है। दुर्ग जिला भाजपा के नए अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक जिला भाजपा के पिछले कार्यकाल में महामंत्री के पद को सुशोभित कर चुके है। इसी प्रकार  प्रियदर्शिनी परिसर सुपेला स्थित संगठन के जिला कार्यालय में भिलाई जिला भाजपा के नए अध्यक्ष  पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा की गई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter