• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
उन्नत शिक्षा व उत्तम स्वास्थ्य विकास का मूल लक्ष्य - उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 जनवरी 2025,  09:17 PM IST
  • 236

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि उन्नत शिक्षा व उत्तम स्वास्थ्य विकास का मूल लक्ष्य है। शिक्षा की गुणवत्ता व स्वास्थ्य की सुविधाएं जब रीवा में उत्कृष्ट होंगी तब ही रीवा का पूर्ण विकास होगा। उन्होंने शिक्षक समुदाय से अपेक्षा की कि विद्यार्थियों को शिक्षित करने के साथ-साथ संस्कारवान भी बनाएं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल का कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम रीवा में शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश द्वारा सम्मान किया गया।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर बनाने में शिक्षक अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करें साथ ही युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए सजग करें। उन्होंने कहा कि समन्वित प्रयास से जिले में युवाओं को नशे से दूर रखने के सभी स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं और इसके सार्थक परिणाम भी सामने आए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने 392 शिक्षकों के क्रमोन्नति आदेश सिंगल क्लिक के माध्यम से जारी किए। उप मुख्यमंत्री ने संघ की विभिन्न मांगो पर शासन स्तर से यथोचित समाधान किए जाने के लिए आश्वस्त किया। इस अवसर पर नगर निगम रीवा के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय सहित संगठन के पदाधिकारी, प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए शिक्षक तथा स्थानीय शिक्षक उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter