• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
खेलों इंडिया लघु कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर मर्रा पाटन में फिट इंडिया सायकल कैम्पेन का आयोजन किया गया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 जनवरी 2025,  08:09 PM IST
  • 157

दुर्ग। भारतीय खेल विकास प्राधिकरण एवं संचालनालय के निर्देशानुसार सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग द्वारा खेलों इंडिया लघु कबड्डी ट्रेनिंग सेंटर मर्रा पाटन जिला दुर्ग में रविवार 5 जनवरी 2025 को फिट इंडिया सायकल कैम्पेन का आयोजन किया गया। उक्त कैम्पेन ग्रामीणजन, संतोष कुमार यादव पी.टी.आई मर्रा एवं कबड्डी प्रशिक्षक भरतलाल ताम्रकार के नेतृत्व में किया गया। 

Image after paragraph

सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण से मिली जानकारी अनुसार खेलों इंडिया सेंटर मर्रा पाटन के कबड्डी खिलाड़ियों के द्वारा देश में होने वाले प्रदूषण को रोकने एवं स्वस्थ रहने हेतु लोगों को जागरूक करने के लिए, सायकल रैली निकाल कर संदेश दिया गया। भारत सरकार की योजना के अन्तर्गत संचालित खेलों इंडिया लघु कबड्डी सेंटर के खिलाड़ियों ने एक साथ जिले के नागरिकों को अपने स्वास्थ्य को ठीक रखने एवं प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से सायकल रैली निकाली गई। सांई भोपाल द्वारा प्रत्येक रविवार को सायकल रैली का आयोजन करने हेतु खिलाड़ियों को जूम मीटिंग के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter