• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
किसानों को धान का 3100 रुपए प्रति क्विंटल एकमुस्त राशि देने कलेक्टर को जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण ने सौपा ज्ञापन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 जनवरी 2025,  08:15 PM IST
  • 114

दुर्ग। सोमवार को दुर्ग राजीव भवन में जिला युवा कांग्रेस की बैठक आहूत हुई जिसमे 10 जनवरी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को कला झंडा दिखाकर विरोध करने का निर्णय लिया गया।
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार जिसके विष्णु देव साय मुख्यमंत्री हैं चुनावी घोषणा पत्र 2023 में  सरकार ने छत्तीसगढ़ के किसानों को धान के फसल का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल एक मुफ्त भुगतान करने का वादा किया था। इस वर्ष 14 नवंबर 2024 से धान खरीदी चालू हो गया किंतु आज दिनांक तक किसी भी किसान को 3100 रुपए एक मुफ्त भुगतान नहीं मिला है जो कि छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ वादा खिलाफी है। इतना ही नहीं धान खरीदी में टोकन से लेकर टोकन वितरण में अनियमिता का सिस्टम का फेल हो जाना धान  के तोल में किसानों से अधिक धान लेकर डंडी मारा जा रहा है एवं सभी समितियां में जाम की स्थिति बनी हुई है।

Image after paragraph

ऐसी स्थिति में छत्तीसगढ़ निर्माण के 23 वर्ष के इतिहास में धान की खरीदी की अव्यवस्था ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है और भारतीय जनता पार्टी के कुछ आसान में किसानों को न केवल प्रायोजित तरीके से परेशान किया जा रहा है अपितु 3100 रुपए एक मुफ्त भुगतान न करके किसानों के साथ छल किया जाता है जिसका जिला युवा कांग्रेस दुर्ग पुरजोर विरोध करती है एवं छत्तीसगढ़ शासन से यह मांग करती है कि 9 जनवरी 2025 गुरुवार तक किसानों के खाते में अंतर की राशि का भुगतान नहीं किया जाता है उस स्थिति में दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के ग्राम नागपुर में होने वाली 10 जनवरी 2025 का कार्यक्रम जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान उपस्थित होने वाले हैं उन्हें जिला युवा कांग्रेस दुर्ग ग्रामीण के नेतृत्व में हजारों किसानों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा काला झंडा दिखाकर कालिक पोता जाएगा। जिसके जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ शासन एवं उनके मुख्यमंत्री और विधायकों की होगी जो छत्तीसगढ़ के किसानों के खिलाफ वादा खिलाफी कर रही है।
ज्ञापन में जिलाध्यक्ष जयंत देशमुख के नेतृत्व में 
धर्मेश देशमुख , फिरोज ख़ान , अमृत सिंह राजपूत , ललिता साहू कमल नारायण, पुकेश्वर साहू, अरुण चक्रधारी,ऋतुवेश हरमुख,धामण देव, कार्तिक, रूपेंद्र कुमार ,सूरज कुमार ,सूरज यादव,अजय ठाकुर,सुबेंद्र कुमार, गुलशन कुमार,सुभम देशमुख, ऋतिक रंजन नायक,सूरज कुटेल,खेमचंद जैन, ईश्वरदास,गोविंदा निषाद,संदीप निर्मल,विकाश साहू,आकाश सेन,ललिता साहू,फिरोज खान,सूरज, धर्मेश देशमुख, मिनिकितन यादव,देवेंद्र देशमुख,राहुल साहू, दीपांकर साहू,प्रकाश साहू,अजय वर्मा,पंकज सिंह, यशवंत देशमुख, हेमंत साहू, विक्रांत ताम्रकार,अमृत सिंह राजपूत, ईशु साहू,हेमंत साहू अहिवारा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter