• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बस्तर और भी
पत्रकार की हत्या, विरोध में व्यापारियों ने किया बस्तर बंद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 जनवरी 2025,  10:16 AM IST
  • 593

जगदलपुर-रायपुर । पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, नक्सल ब्लास्ट में जवानों के शहीद होने और बड़े बोदल में धर्मांतरण विवाद की वजह से हुए मारपीट पर बस्तर बंद के आह्वान का सुबह से असर देखने को मिल रहा है. बंद को बस्तर चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी समर्थन दिया है. सुबह से ही विश्व हिंदू परिषद व आदिवासी समाज ने शहर में रैली की शक्ल में बंद करवाने निकले हुए हैबीजापुर जिले में सोमवार को बड़ा नक्सली हमला हुआ. उसूर ब्लॉक के कुटरू के पास अंबेली गांव में नक्सलियों ने जवानों को लेकर जा रही गाड़ी को विस्फोट कर उड़ा दिया. इसमें दंतेवाड़ा डीआरजी के 8 जवान शहीद हो गए। वहीं, ड्राइवर तुलेश्वर राना की भी मौत हुई है. पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि बीजापुर से जॉइंट पार्टी ऑपरेशन से लौट रही थी. अंबेली गांव के पास दोपहर करीब सवा 2 बजे नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया. यह बीते दो साल में राज्य में सुरक्षा बलों पर नक्सलियों का सबसे बड़ा और 2025 का पहला हमला है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter