• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
बुजुर्ग महिला का बनाया गया आयुष्मान कार्ड
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 जनवरी 2025,  07:05 PM IST
  • 160

कलेक्टर एवं निगम प्रशासक ने बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों के घर पंहुच कर आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश
दुर्ग। 
नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत लगातार घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।कलेक्टर व निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में घर-घर आयुष्मान कार्ड शिविर आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व मितानिनों की टीम सहित अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।
इसका उद्देश्य कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से दूर न रहे।बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों को उनके घर जाकर योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। घर घर पहुंचकर 15 दिन के भीतर बुजुर्ग एवं असमर्थ 70 वर्ष के ऊपर आयु के  435 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है। साथ ही अन्य  909 लोगो का भी आयुष्मान कार्ड बनाया गया।
वार्ड क्रमांक 38 त्रिवेणी उइके 90 साल व सुखबति 85 साल की बुजुर्ग महिला के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया। शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है। निगमायुक्त  सुमित अग्रवाल द्वारा संबंधित विभाग द्वारा बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों को उनके घर जाकर योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं। शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान कर लाभार्थियों के नाम सूचीबद्ध कर योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित किया जा रहा है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter