• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
महासमुंद और भी
शिक्षक ने किया बैड टच, छात्रा ने दर्ज कराई शिकायत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 9 जनवरी 2025,  12:34 PM IST
  • 1676

महासमुंद-रायपुर ।  जिला मुख्यालय स्थित एक शासकीय मिडिल स्कूल में नाबालिग छात्रा के साथ बैड टच का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी लगने के बाद नाबालिग छात्रा के पालकों ने कोतवाली थाना पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ 74 बीएनएस और 10 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी शिक्षक का नाम गणेश चन्द्राकर है। पीडि़ता के मुताबिक, अध्यापन के दौरान शिक्षक ने उसके साथ अश्लील हरकत की थी। इसके बाद उसने घर जाकर यह बात अपने परिजनों को बताई। जिसके के बाद परिजन छात्रा के साथ कोतवाली थाना पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ इसकी शिकायत की।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter