दुर्ग। जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक पर सिर्फ इसलिए जानलेवा हमला कर दिया, क्योंकि उसने डांस के दौरान उसे धक्का दे दिया था। धक्का दिए जाने से गुस्साए आरोपी ने कटर निकाला और युवक का गला रेत दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, पुलिस ने आरोपी टकला उर्फ संतोष प्रसाद (20) को कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंबेडकर चौक कृष्णा नगर शिव मंदिर के पास रहता है। उसने बताया कि, 18 जनवरी की रात उसके परिचित की बारात आई थी। सभी लोग बारात में नाच रहे थे। डांस के दौरान संजू उर्फ शशिकांत ने उसे धक्का मार दिया। नशे में होने की वजह से दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद बढऩे पर टकला ने अपनी जेब से कटर निकालकर संजू के गले, चेहरे और कान के नीचे 3-4 वार कर दिए। इससे संजू लहूलुहान होकर गिर गया। विवाद को शांत कराने आए चंद्रकार पर भी टकला ने कटर से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ का अंगूठा कट गया। इसके बाद आरोपी भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने 112 को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। फिर कुछ घंटे के अंदर ही आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment