• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
बारात में डांस करते लगा धक्का, गुस्सा कर युवक का गला रेता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 जनवरी 2025,  12:36 PM IST
  • 400

दुर्ग।  जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में एक युवक ने दूसरे युवक पर सिर्फ इसलिए जानलेवा हमला कर दिया, क्योंकि उसने डांस के दौरान उसे धक्का दे दिया था। धक्का दिए जाने से गुस्साए आरोपी ने कटर निकाला और युवक का गला रेत दिया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। भिलाई नगर सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि, पुलिस ने आरोपी टकला उर्फ संतोष प्रसाद (20) को कुछ घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अंबेडकर चौक कृष्णा नगर शिव मंदिर के पास रहता है। उसने बताया कि, 18 जनवरी की रात उसके परिचित की बारात आई थी। सभी लोग बारात में नाच रहे थे। डांस के दौरान संजू उर्फ शशिकांत ने उसे धक्का मार दिया। नशे में होने की वजह से दोनों के बीच बहस हो गई। विवाद बढऩे पर टकला ने अपनी जेब से कटर निकालकर संजू के गले, चेहरे और कान के नीचे 3-4 वार कर दिए। इससे संजू लहूलुहान होकर गिर गया। विवाद को शांत कराने आए चंद्रकार पर भी टकला ने कटर से हमला कर दिया। इससे उसके हाथ का अंगूठा कट गया। इसके बाद आरोपी भाग गया। आसपास मौजूद लोगों ने 112 को फोन किया। एंबुलेंस की मदद से उसे लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले गए, जहां गंभीर हालत के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद सुपेला पुलिस मौके पर पहुंची। फिर कुछ घंटे के अंदर ही आरोपी की घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter