• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
अनुभव ने छत्तीसगढ राज्य व दुर्ग शहर का बढाया गौरव
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 जनवरी 2025,  08:09 PM IST

दुर्ग। भारत सरकार रक्षा मंत्रालय द्वारा विगत महिने "भारत गणराज्य की यात्रा भूत, भविष्य, वर्तमान विषय" पर एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता देश में आयोजित की गई थी, जिसमे देश के विभिन्न राज्यों व प्रांतो के हजारो प्रतियोगियो ने भाग लिया था। रक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित प्रतियोगिता के परिणाम की घोषणा विगत दिनो की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के दुर्ग शहर के कादम्बरी नगर निवासी अनुभव तिवारी (बी.ई. सिविल) ने भी एक प्रतिभागी के रूप में हिस्सा लिया था। जिसमें रक्षा मंत्रालय द्वारा कुल 248 प्रतिभागियो की मेरिट लिस्ट जारी की गई जिसमें अनुभव तिवारी ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ राज्य एवं दुर्ग शहर का गौरव बढ़ाया है।

Image after paragraph

उनके इस उपलब्धि के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय ने अनुभव को सम्मान स्वरूप 25 हजार रूपये की प्रथम पुरुस्कार राशि प्रदान किये जाने व देश की राजधानी नई दिल्ली के लाल किले में 26 जनवरी 2025 के 76 वे गणतंत्र दिवस के समारोह मे विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। गौरतलब है कि अनुभव तिवारी को रक्षा मंत्रालय ने पूर्व में भी 15 अगस्त 2024 को ऐसी ही किसी अन्य विषय की प्रतियोगिता में 81 वे स्थान प्राप्त करने मे स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम में सम्मान स्वरूप आमंत्रित किया था। अनुभव तिवारी के पिता अजय कुमार तिवारी जनपद पंचायत दुर्ग के वरिष्ठ कर्मचारी है तथा उनके दो पुत्र अनुभव तिवारी एवं अभिनव तिवारी है। दोनो पुत्र काफी प्रतिभाशाली है। द्वितीय पुत्र अभिनव तिवारी सी.ए. छात्र है। अनुभव तिवारी के पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनके परिवार के सदस्यो के साथ-साथ उनके पिता के कार्यक्षेत्र के अधिकारी/कर्मचारीगण, जनप्रतिनिधि गण, मित्रगण, ब्राम्हण समाज के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उन्हें शुभकामना प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Image after paragraph


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter