• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
धर्म और भी
श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कुथरेल में होंगे विविध आयोजन, 11000 दीपकों से जगमगाएगा दीप महायज्ञ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 21 जनवरी 2025,  12:27 PM IST
  • 1356

दुर्ग। दुर्ग जिले में दशहरा के लिए प्रसिद्ध ग्राम कुथरेल इन दिनों काफी चर्चा में है क्योंकि इस वर्ष भी श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भव्य आयोजन आयोजित किया गया है अपनी सांस्कृतिक आध्यात्मिक आयोजनों को लेकर चर्चा में आए यह गांव जहां पर हर साल कई बड़े आध्यात्मिक आयोजन किए जाते हैं। और ऐसे आयोजनों को करवाने के लिए विश्व शांति सेवा धाम समिति हमेशा तत्पर रहता है।
आयोजन समिति ने बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह 24 जनवरी को हाई स्कूल मैदान कुथरेल में आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रभु श्री रामचंद्र जी की शोभायात्रा, सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, 11000 दीपों से दीप महायज्ञ, दिवाली जैसी अनुभूति के लिए विशेष आतिशबाजी, महाप्रसादी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रंग झरोखा दुष्यंत हरमुख एवं रिंकी देवांगन की प्रस्तुति के साथ आयोजन संपन्न किया जाएगा।

विश्व शांति सेवा धाम एवं समस्त ग्रामवासी कुथरेल के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विशेष रूप से अध्यक्ष लिलेश देशमुख, उपाध्यक्ष डायमंड देशमुख, सचिव पेमेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष रेमन देशमुख, संयोजक लोकेश देशमुख तैयारी में जुटे हुए हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter