• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
राज्य निर्वाचन आयोग ने वार्ड 35 का उपचुनाव किया स्थगित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 1 फरवरी 2025,  12:30 PM IST
  • 912

भिलाई-रायपुर। भिलाई नगर निगम के वार्ड 35 शारदा पारा में होने वाले उप चुनाव को राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी ने आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया है. हाईकोर्ट में लगाई गई याचिका पर कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग को चुनाव स्थगित करने के निर्देश दिए थे. इसके बाद अब चुनाव रद्द कर दिया गया. बता दें कि कल यानि शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे मनोज सिन्हा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था. विधायक रिकेश सेन और जिलाध्यक्ष पुरषोत्तम देवांगन ने इसे भाजपा प्रत्याशी चंदन यादव का निर्विरोध जीत बताकर पत्रकारवार्ता कर खुशी जताई थी, लेकिन 31 जनवरी को ही जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव को स्थगित करने का आदेश जारी कर दिया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter