• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
छत्तीसगढ़ में 10 में से 10 निगम जीती BJP
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 15 फरवरी 2025,  12:21 PM IST
  • 657

छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम में से 10 पर बीजेपी जीत गई है। चिरमिरी, राजनांदगांव, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा और अंबिकापुर में भाजपा का कब्जा है। 10 निगम के लिए 79 मेयर प्रत्याशी और 1 हजार 889 पार्षद कैंडिडेट्स की किस्मत EVM में कैद थी, जो एक-एक कर खुली। सभी निगमों में बीजेपी ने जीत हासिल की है।

रायपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 16 मेयर के प्रत्याशियों ने चुनाव लड़ा। राजनांदगांव और कोरबा से 11-11 कैंडिडेट्स हैं। वहीं दुर्ग में सबसे कम केवल 2 ही कैंडिडेट्स हैं। इसके अलावा वार्ड पार्षद प्रत्याशियों की बात करें, तो रायपुर में 306, कोरबा में 281, बिलासपुर में 230, दुर्ग में 228 कैंडिडेट्स हैं।

रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, अंबिकापुर समेत सभी नगर निगमों में काउंटिंग हुई। रायपुर में कांग्रेस की दीप्ति दुबे और भाजपा की मीनल चौबे आमने-सामने थे। दुर्ग में भाजपा की अलका बाघमारे और कांग्रेस की प्रेमलता साहू के बीच मुकाबला रहा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter