• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
ट्रेन पर पथराव : दल्ली राजहरा से भिलाई जा रही मालगाड़ी का लोको पायलट घायल…
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 सितम्बर 2024,  02:16 PM IST
  • 363
दल्लीराजहरा से आयरन भरकर भिलाई की तरफ जा रही मालगाड़ी पर ग्राम कुसुमकसा के पास अज्ञात लोगों ने पत्थराव कर दिया। जिसके कारण लोको पायलट थानेश्वर सिंह देशमुख का सर फट गया।
बालोद। देश के कई राज्यों में पिछले कुछ महीनों से कई ट्रेनों को डिरेल करने की कोशिशों के मामले सामने आए हैं। बुधवार को एक ऐसी ही कोशिश का मामला छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से सामने आया है। यहां दल्लीराजहरा से आयरन भरकर भिलाई की तरफ जा रही मालगाड़ी पर ग्राम कुसुमकसा के पास अज्ञात लोगों ने पथराव किया है। लोको पायलट थानेश्वर सिंह देशमुख को पत्थर लगने से सर पर चोट आई है। इसके बाद उन्होंने ट्रेन को बालोद स्टेशन पर रोक दिया और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इस घटना के बाद आरपीएफ की टीम कार्यवाही में जुट गई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter