• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
दूसरे चरण का मतदान 20 फरवरी को, एक लाख 63 हजार से अधिक मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 फरवरी 2025,  07:53 AM IST
  • 481

छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 के तहत दूसरे चरण का मतदान जनपद पंचायत कुरूद में 20 फरवरी को होगा। इस पंचायत निर्वाचन में कुरूद जनपद क्षेत्र के एक लाख 63 हजार 501 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। कुरूद जनपद क्षेत्र में दूसरे चरण के मतदान से 103 सरपंचों, 25 जनपद सदस्यों, एक हजार 147 पंचों और 04 जिला पंचायत सदस्यों का निर्वाचन किया जाएगा। जनपद क्षेत्र में 82 हजार 141 महिला और 81 हजार 357 पुरूष मतदाताओं के साथ 03 अन्य श्रेणी का मतदाता भी वोट डालेगा। 

kurud

कुरूद जनपद पंचायत के निर्वाचन के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर से मिली जानकारी के अनुसार,  जनपद क्षेत्र में कुल 105 ग्राम पंचायतों में सरपंचों और एक हजार 564 पंच पदों के लिए नामांकन प्राप्त किए गए हैं। इनमें से 2 ग्राम पंचायतों में सरपंचों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया है। इसी तरह कुल एक हजार 564 पंच पदों में से 417 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन किया जा चुका है। कुरूद जनपद क्षेत्र में अब 103 सरपंच पदों पर निर्वाचन के लिए 346 अभ्यर्थी और एक हजार 147 पंच पदों के लिए दो हजार 491 प्रत्याशी मुकाबले में हैं। 

kurud

25 जनपद सदस्य पदों के लिए 68 उम्मीदवार मैदान में 

कुरूद जनपद क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए 303 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जनपद क्षेत्र में 25 जनपद सदस्य पदों के लिए 68 और 04 जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए उम्मीदवार मैदान में हैं। कुरूद पंचायत निर्वाचन क्षेत्र को शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए 17 सेक्टर में विभाजित किया गया है। इन सेक्टरों में 50 रूट चिन्हांकित किए गए हैं। मतदान कराने के लिए लगभग 333 मतदान दल बनाए गए हैं। जनपद पंचायत कुरूद को निर्वाचन के लिए मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। पंचायत निर्वाचन के लिए आज निर्वाचन सामग्री स्वामी आत्मानंद स्कूल कुरूद वितरण की गई

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter