• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत विज्ञान विकास केंद्र छात्रावास में स्वास्थ परीक्षण मार्गदर्शन शिविर..
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 फरवरी 2025,  08:01 PM IST
  • 131

दुर्ग।  नगर की आध्यात्मिक एवम् सेवा कार्यों में अग्रणी श्री सत्य साई सेवा के सेवा एवं रचनात्मक कार्यों के अंतर्गत सिविल लाइन स्थित आदिम जाति कल्याण विभाग के अंतर्गत विज्ञान विकास केंद्र के छात्रावास में   जहां की जाती एवं जनजाती की   छात्राएं रहती है उनके स्वास्थ के प्रति विज्ञान विकास केंद्र द्वारा जागरूकता के लिए श्री सत्य साई सेवा समिति के तत्वाधान में   स्वास्थ परीक्षण एवं मार्गदर्शन शिविर का आयोजन किया गया।    प्रायोजित शिविर में मुख्य अतिथि के रूप नव निर्वाचित महापौर अलका बाघमार   आमंत्रित हुई। विशेष अथिति जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अधिक्षक डॉ हेमंत साहू एवं पार्षद बबीता यादव थी।      श्री सत्य साई सेवा समिति,    विज्ञान विकास केंद्र और ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के द्वारा आमंत्रित अतिथियों का सम्मान किया गया। महापौर अलका बाघमार द्वारा श्री सत्य साई सेवा समिति के कार्य तथा सिद्धांत साथ ही  विज्ञान विकास केंद्र छात्रावास  की व्यवस्था पर प्रशंसा की गई। 

Image after paragraph

 इस प्रायोजित शिविर में डॉ मानसी गुलाटी स्त्री रोग विशेषज्ञ की भी उल्लेखनीय भूमिका रही।   आयोजित स्वास्थ शिविर में   मेडिसिन के चिकित्सक डॉ अनिल विवेक सिन्हा, कान नाक गला डॉ अविनाश गुप्ता, दंत चिकित्सक डॉ हर्षिता तिवारी, डॉ अभिषेक खरे, डॉ अंकिता खरे, मनोविज्ञान लिए डॉ के एल भगत, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ मानसी गुलाटी, नेत्र रोग के लिए नेत्र अधिकारी अरुण सिंह, होमियोपैथी चिकित्सा के लिए डॉ सूरज राजपूत ने चिकित्सा सेवा प्रदान किए। समिति के  जिन सदस्यों का अमूल्य योगदान था उनमें से बीपी पांडे, आर के तिवारी, हरिश्चंद्र ठाकुर, संदीप नायडू, दिलीप ठाकुर, वी श्रीनिवास राव, सौरव पाण्डेय,  नवीन त्रिपाठी, गौरव  ठाकुर,  मीना पांडे, मंजू तिवारी, सुशीला साहू , अनुपूर्णा राव, मंजू राजपूत, पूजा साहू, सुहासिनी राव, वर्षा राजपूत, तृप्ता नायडू ,  श्याम गारु,  श्रीकांत नायडू,  सौरव पाण्डेय, नवीन त्रिपाठी,  राजू सोनी, संजय कानखोजे, भागवत ताम्रकार, अजय सोनी,   के आर मुदलियार,  ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पन्ना नेताम और  विज्ञान विकास केंद्र की प्रशासनिक अधिकारी उर्मिला ओझा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। हीमोग्लोबिन और सिक लीन परीक्षण जिला चिकित्सालय के हमर लैब के टेक्नीशियनों के द्वारा हुआ।

RO. NO 13220/ 70

RO. NO 13220/ 70

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter