• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
नक्सल क्षेत्र से निकले प्रतिभाशाली तीरंदाज:कोंडागांव के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे प्रदेश का प्रतिनिधित्व; विजयवाड़ा में होगा आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 फरवरी 2025,  09:00 PM IST
  • 508

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले से 5 युवा तीरंदाजों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाई है। जिले के 5 खिलाड़ी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इन युवाओं को ITBP का भी सहयोग मिल रहा है।

बता दें कि ये मैच 18 से 25 मार्च तक विजयवाड़ा में होगा। इसमें प्रीतेश सिंह, मेधांग्श, धोरिया, नव्या देवांगन और चंद्ररेख सेठिया शामिल होंगे। खिलाड़ियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

कोंडागांव जिले से 5 युवा विजयवाड़ा में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

कोंडागांव जिले से 5 युवा विजयवाड़ा में होने वाली राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

23 बालक-बालिकाओं ने लिया भाग

ये सभी खिलाड़ी नक्सल क्षेत्र के दूरदराज के गांवों से आते हैं। इन्होंने 26 फरवरी को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में कोंडागांव जिले से कुल 23 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया था।

तीरंदाजी की प्रैक्टिस करते हुए खिलाड़ी।

तीरंदाजी की प्रैक्टिस करते हुए खिलाड़ी।

खिलाड़ियों को आईटीबीपी का मिला सहयोग

आईटीबीपी के डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह के मार्गदर्शन में जवान नक्सल क्षेत्र से प्रतिभाओं की खोज कर रहे हैं। इन युवा तीरंदाजों को आईटीबीपी के हवलदार जीडी त्रिलोचन मोहंत 2016 से प्रशिक्षण दे रहे हैं। आईटीबीपी के जवान लगातार इन खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा को निखार रहे हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter