बिलासपुर में म्यूल अकाउंट्स के जरिए 3 करोड़ रुपए ऑनलाइन ठगी करने वाले 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसक साथ ही बैंको में फ्राॅड के करीब 97 लाख रुपए भी फ्रीज किए गए हैं।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइबर फ्रॉड के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस ने एक पीओएस एजेंट, कोटक- महिंद्रा बैंक और एक्सिस बैंक के कर्मचारियों के साथ 19 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन म्यूल अकाउंट्स के जरिए 3 करोड़ रुपए का अवैध ट्रांजेक्शन किया गया है। बैंको में फ्राॅड के करीब 97 लाख रुपए भी फ्रीज किए गए हैं।
ये आरोपी दिल्ली, अलवर (राजस्थान) समेत कई स्थानों पर करीब 300 से अधिक साइबर ठगों को म्यूल बैंक अकाउंट और फर्जी सिम कार्ड उपलब्ध करा रहे थे। बिलासपुर पुलिस की 10 टीमों ने 20 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापा मारा और इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक ट्रांजेक्शन, एक ही व्यक्ति के नाम पर कई बैंक अकाउंट, डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग के फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी निवेश, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट और गूगल सर्च से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। इसी दौरान इन फर्जी खातों और साइबर ठगी से जुड़ी जानकारी सामने आई। जिसके बाद बिलासपुर साइबर रेंज थाना, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और कई थानों के 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने मिलकर ईस कार्रवाई अंजाम दिया।
इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार-
1. सत्यनारायण पटेल (48), ग्राम सेंदरी आवासपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
2. राकेश भेड़पाल (26), ग्राम सेंदरी भेड़पाल मोहल्ला, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
3. दुर्गेश केंवट (27), वार्ड नं. 18 आवासपारा सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
4. शिवशंकर यादव (19), तारबाहर डीपुपारा, गगन अपार्टमेंट के पास, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर।
5. राजकुमार पाल (44), ग्राम सेंदरी, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
6. नंदकुमार केंवट (27), ग्राम इटवा पाली, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर।
7. दीपेश कुमार निर्मलकर (24), तारबाहर, नगीना मस्जिद के पास, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर।
8. सुरेश सिंह (58), सेंदरी वार्ड नं. 01 हाई स्कूल के पास, थाना कोनी, जिला बिलासपुर।
9. शेखर चतुर्थी (23), साकिन कोटा, थाना कोटा, हाल मुकाम शुभम विहार मंगला, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर।
10. रोशन कुमार साहू (25), साकिन लिमतरा, थाना सक्ती, जिला सक्ती, हाल मुकाम अज्ञेय नगर, थाना तारबाहर, जिला बिलासपुर।
11. कुनाल मंडावी (21), वार्ड नं. 19, बलौदाबाजार, थाना सिटी कोतवाली, जिला बलौदाबाजार।
12. प्रथम सोनी (19), पुरानी बस्ती, करगीरोड कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर।
13. दिपांशु साहू (19), वार्ड नं. 10, कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर।
14. अमन तिवारी (21), वार्ड नं. 10, कोटा, थाना कोटा, जिला बिलासपुर।
15. रामलाल यादव (25), ग्राम खैरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर।
16. अमित पाल (34), ग्राम खैरा, जयरामनगर, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर।
17. अब्दुल रशिंद (40), वार्ड नं. 26, तालापारा, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर।
18. मुख्तार खान (25), तालापारा, महामाया मंदिर के पास, थाना सिविल लाइन, जिला बिलासपुर।
19. गुज्जला जगदीश कुमार (30), हेमूनगर, कल्याणी स्कूल के बगल में, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment