• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बलौदा बाजार और भी
आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 मार्च 2025,  01:05 PM IST
  • 459

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार हिंसा मामले में गिरफ्तारियों का सिलसिला अब भी जारी है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस ने आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष समेत 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि, गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की जा सकती है। मामले की जांच और आरोपियों के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए पुलिस पूछताछ कर सकती है। इस मामले में अब तक 191 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।

दरसअल, 10 जून को हुई हिंसा में शहर में जमकर आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई है। आज 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, इनमें से एक आरोपी, घटना के दौरान तोड़फोड़ करते हुए, मोबाइल लूटकर हो फरार गया था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और लूटा हुए मोबाइल उसके कब्जे से बरामद किया गया है। अब तक पुलिस द्वारा 145 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की वीडियो, फोटो, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी विश्लेषण के आधार पर तलाश जारी है। 

 

भीम आर्मी क्रांतिवीर का संस्थापक किशोर नवरंगे गिरफ्तार 

इससे पहले बलौदाबाजार हिंसा मामले में पुलिस ने भीम आर्मी क्रांतिवीर के संस्थापक किशोर नवरंगे को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ जारी है। जिले में हिंसा और प्रदर्शन के बाद से ही किशोर नवरंगे फरार था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नवरंगे ने ही 10 जून को धरना और रैली का आयोजन किया था। किशोर नवरंगे के ही आह्वान पर प्रदेशभर से समाज के लोग बलौदाबाजार पहुंचे थे। जिले में हिंसा भड़काने के मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस किशोर नवरंगे को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रही है। पूछताछ में महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावनाएं हैं। 

10 जून को हुई थी हिंसक घटना 

उल्लेखनीय है कि, 10 जून को बलौदाबाजार में हुए भयानक हिंसक घटना में बदमाशों ने कलेक्ट्रेट परिसर में रखी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था। वहीं पूरी बिल्डिंग धूं-धूं कर जल गई थी। हालांकि, इस घटना के कुछ घंटों पहले ही डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने मामले की न्यायिक जांच की घोषणा कर दी थी। लेकिन आक्रोशित लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया। 

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter