• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
सौ से ज्यादा हत्याओं में शामिल रहे 8 लाख के ईनामी नक्सली ने पत्नी, बच्चे की मौजूदगी में किया आत्मसमर्पण
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 मार्च 2025,  11:51 AM IST
  • 1548

पत्नी कला और बच्चे को लेकर पहुंचा सरेंडर करने
- गंगालूर एरिया कमेटी का डीवीसीएम और सचिव रहा है दिनेश मोडिय़म
जगदलपुर
 ।  बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में पुलिस एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों और जवानों की आंखें उस समय फटी की फटी रह गईं जब एक बड़ा नक्सली लीडर दिनेश मोडिय़म अपनी पत्नी और मासूम बच्चे को साथ लेकर आत्मसमर्पण करने पहुंच गया। दिनेश सौ से अधिक हत्याओं और पचासों बड़ी नक्सली वरदातों में शामिल रहा है। शासन द्वारा उस पर आठ लाख रुपए का ईनाम घोषित था।
बीजापुर जिले में सक्रिय नक्सली संगठन की गंगालूर एरिया कमेटी का डीवीसीएम व सचिव दिनेश मोडियम ने अपनी पत्नी कला मोडियम व बच्चे के साथ बीजापुर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने पहुंचा। 8 लाख का इनामी नक्सली दिनेश मोडियम पेद्दाकोरमा का निवासी है। स्कूली पढ़ाई के दौरान ही वह नक्सलियों के बाल संघम का सदस्य बन गया था। वह बालपन व किशोरावस्था से ही नक्सली संगठन में सक्रिय रूप से काम करता रहा। दिनेश के काम से प्रभावित होकर बड़े नक्सली लीडर उसे बड़ी जि़म्मेदारी देते रहे और उसे गंगालूर एरिया कमेटी का सचिव बना दिया। गया। दिनेश मोडियम ने गंगालूर क्षेत्र में क़़ई घटनाओं को अंजाम दिया था। उस पर 100 से अधिक हत्याओं में शामिल रहने का आरोप है। गंगालूर क्षेत्र में पुलिस- नक्सली मुठभेड़ों में दिनेश मोडियम कई बार बच निकला। पुलिस को इस मोस्ट वांटेड नक्सली की तलाश थी। पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा नया कैंप के स्थापित किए जाने के बाद तथा जवानों के बढ़ते दबाव से रविवार को बीजापुर पुलिस के समक्ष दिनेश मोडियम अपनी पत्नी कला मोडियम व बच्चे के साथ पहुंचकर आत्मसमर्पण किया। सूत्रों ने बताया कि दिनेश पेद्दाकोरमा का निवासी है। बाल संघम के समय ही वह बड़े नक्सली लीडरों के संपर्क में रहा। पढ़ाई करते समय नक्सलियों के साथ मिल गया। दिनेश मोडियम एके-47, इसांस जैसे बड़े हथियार अपने पास रखता था। उसे नक्सलियों का गढ़ कहे जाने वाले गंगालूर क्षेत्र की कमान दी गई थी। गंगालूर क्षेत्र में आंतक के साथ दिनेश मोडियम कई घटनाओं शामिल रहा है। नक्सली लीडर दिनेश मोडियम के आत्मसमर्पण की जानकारी पुलिस की ओर से अभी तक नहीं दी गई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter