• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: सुप्रीम कोर्ट ने रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और सौम्या चौरसिया को अंतरिम जमानत दी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 3 मार्च 2025,  11:51 AM IST
  • 600

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाले में सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित आईएएस अधिकारी रानू साहू, व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उप सचिव सौम्या चौरसिया को अंतरिम जमानत दे दी है।

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एन. कोटिश्वर सिंह की पीठ ने सोमवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए इन तीनों आरोपियों को अंतरिम राहत प्रदान की। गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इन पर कोयला परिवहन में अवैध लेवी वसूलने और बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में संलिप्त होने के आरोप लगाए थे।

यह घोटाला छत्तीसगढ़ की राजनीति में काफी चर्चा का विषय रहा है, और इसमें कई अधिकारियों व कारोबारियों की भूमिका पर सवाल उठे हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सबकी नजर बनी हुई है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter