• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
कानन पेंडारी जू में ‘भीम’ की मौत : किडनी इंफेक्शन से ग्रसित था शेर, इलाज के दौरान तोड़ा दम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 मार्च 2025,  11:46 AM IST
  • 293

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कानन पेंडारी जू में शेर ‘भीम’ की मौत हो गई। 2022 में उसे हरियाणा से कानन लाया गया था। शेर की उम्र 5-6 साल थी। वन विभाग की टीम ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, कानन पेंडारी जू में शेर ‘भीम’ की मौत हो गई। 2022 में उसे हरियाणा से कानन लाया गया था। बताया जा रहा है कि, वह पिछले कुछ दिनों से बीमार था। मौत के बाद वन विभाग की टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। 

किडनी इंफेक्शन से हुई मौत 

बताया जा रहा है कि, बीमारी के दौरान शेर ने मांस खाना छोड़ दिया था। वो कुछ भी खाता तो उल्टी कर रहा था। ज्यादा पानी पीने पर भी किडनी इंफेक्शन नहीं रूका। यूरिया का स्तर बढ़ता गया। दवाइयां भी असर नहीं कर रही थीं और इस तरह मंगलवार को शेर ने दम तोड़ दिया। इससे पहले भी किडनी इंफेक्शन से 2 बाघ शावकों की मौत हो चुकी है। कुछ और वन्यप्राणी भी इस बीमारी का शिकार हुए हैं। यहां इस बीमारी का इलाज संभव नहीं हो पा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की सलाह भी बेअसर साबित हो रही है।

कांकेर के एक घर में घुसा तेंदुआ 

वहीं कांकेर के एक घर में तेंदुआ घुस गया। दहशत से भरा परिवार घर के बाहर भाग निकला। तुरंत वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई। वन अमले की टीम ने जाल बिछाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन तेंदुआ भागने में सफल रहा। बताया जा रहा है कि, दुधावा क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों में तेंदुए ने 5 से ज्यादा लोगों को घायल किया है। इससे ग्रामीण दहशत में हैं। 

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter