• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बालोद और भी
गुरूर में भाजपा में बगावत: कांग्रेस के समर्थन से सुनीता साहू बनी जनपद अध्यक्ष, पार्टी लेगी कड़ी कार्रवाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 मार्च 2025,  10:47 AM IST
  • 729

बालोद। गुरुर जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की अंदरूनी बगावत खुलकर सामने आ गई, जिससे पार्टी में हड़कंप मच गया है। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी शुभद्रा साहू को हराकर बागी उम्मीदवार सुनीता साहू कांग्रेस के समर्थन से जनपद अध्यक्ष बन गईं।

गुरुर जनपद पंचायत में कुल 21 सदस्य हैं, जिनमें 18 भाजपा और 3 कांग्रेस के हैं। भाजपा के पास स्पष्ट बहुमत होने के बावजूद, पार्टी की बागी सुनीता साहू ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया, जहां कांग्रेस ने उन्हें समर्थन दिया। चुनाव में सुनीता साहू को 11 और भाजपा की आधिकारिक प्रत्याशी शुभद्रा साहू को 10 वोट मिले, जिससे बागी उम्मीदवार ने जीत दर्ज कर ली।

भाजपा में इस बगावत के चलते पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई की तैयारी में है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई प्रत्याशी कांग्रेस के समर्थन और प्रस्तावक के सहारे जीतता है, तो उसे भाजपा समर्थित नहीं माना जा सकता। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पार्टी अनुशासन के खिलाफ जाने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter