• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
कुरुद जनपद पंचायत में भाजपा की शानदार वापसी: गीतेश्वरी साहू बनीं अध्यक्ष, सतीश जैन उपाध्यक्ष
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 मार्च 2025,  10:47 AM IST
  • 802

कुरुद। जनपद पंचायत कुरुद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भाजपा ने मजबूत पकड़ बनाते हुए बहुमत के साथ जीत दर्ज की। पहली बार जनपद सदस्य बनीं गीतेश्वरी साहू को अध्यक्ष और अनुभवी सतीश जैन को उपाध्यक्ष चुना गया। भाजपा ने साहू समाज के प्रभाव को साधते हुए गीतेश्वरी साहू को अध्यक्ष पद पर बैठाया, जबकि सामान्य वर्ग के अनुभवी नेता सतीश जैन को उपाध्यक्ष बनाकर संतुलन कायम किया।

6 मार्च को पीठासीन अधिकारी एसडीएम नभसिंह कोसले और सहायक तहसीलदार दुर्गा साहू की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। जनपद पंचायत में कुल 25 सदस्य हैं, जिनमें 22 भाजपा और 3 कांग्रेस के सदस्य थे। चुनाव में गीतेश्वरी साहू को 22 मत और कांग्रेस प्रत्याशी लिली श्रीवास को 3 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए भी भाजपा के सतीश जैन को 22 और कांग्रेस की कंचन नारद साहू को 3 मत मिले। इस तरह भाजपा के दोनों प्रत्याशियों ने भारी बहुमत से जीत दर्ज की।

भाजपा की पांच साल बाद वापसी

कुरुद जनपद पंचायत में पिछले पांच वर्षों से कांग्रेस का कब्जा था, लेकिन इस बार भाजपा ने दमदार वापसी की। कांग्रेस के पास मात्र 3 सदस्य होने के बावजूद उन्होंने प्रत्याशी उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया था। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जिसके बाद विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र सौंपा गया।

जातिगत समीकरण और अनुभव को मिली प्राथमिकता

भाजपा ने इस चुनाव में जातिगत समीकरण और अनुभव दोनों का संतुलन साधा। साहू बाहुल्य क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए गीतेश्वरी साहू को अध्यक्ष बनाया गया, जबकि सतीश जैन को उनके राजनीतिक अनुभव और वरिष्ठता के आधार पर उपाध्यक्ष पद दिया गया। हालांकि, क्षेत्रीय संतुलन को लेकर असंतोष की स्थिति बनी हुई है, जिसे पार्टी आगे चलकर मंडल स्तर पर अन्य पदों के समायोजन से संतुलित कर सकती है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter