• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
दुर्ग नगर निगम में गुटबाजी के संकेत ! कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सभापति श्याम शर्मा की अनदेखी, प्रोटोकॉल की लगातार अनदेखी पर उठे सवाल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 मार्च 2025,  10:52 AM IST
  • 1155

दुर्ग नगर निगम में गुटबाजी के संकेत! कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और सभापति श्याम शर्मा की अनदेखी, प्रोटोकॉल की लगातार अनदेखी पर उठे सवाल

समाचार:ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज
दुर्ग नगर निगम में गुटबाजी की आशंका अब और मजबूत होती जा रही है। नगर निगम प्रशासन द्वारा लगातार प्रोटोकॉल की अनदेखी किए जाने से राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है। ताजा मामला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का है, जिसमें जारी  से कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े फ्लेक्स से नाम गायब  और नवनिर्वाचित सभापति श्याम शर्मा निमंत्रण कार्ड  का नाम गायब कर दिया गया।

 

पहले महापौर अलका वाघमारे के शपथ ग्रहण समारोह में भी प्रोटोकॉल की अनदेखी हुई थी, और अब महिला दिवस कार्यक्रम में भी वही स्थिति दोहराई गई है। इस कार्यक्रम में सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल को मुख्य अतिथि बनाया गया है, जबकि विधायक गजेंद्र यादव, ललित चंद्राकर और जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक की पत्नियों को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। लेकिन नगर निगम के नवनिर्वाचित सभापति श्याम शर्मा और उनकी धर्मपत्नी को आमंत्रण सूची में शामिल नहीं किया गया, जिससे राजनीतिक विवाद गहरा गया है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह मात्र संयोग नहीं बल्कि नगर निगम में बढ़ती गुटबाजी का संकेत है। वहीं, प्रशासनिक विशेषज्ञों के अनुसार, यह निगम में बढ़ती चाटुकारिता और अव्यवस्था का परिणाम है, जिस पर तुरंत लगाम लगाने की जरूरत है।

इस मामले पर नगर निगम के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी। अब देखना यह होगा कि इस राजनीतिक विवाद पर भाजपा और नगर निगम प्रशासन क्या रुख अपनाता है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter