• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
गुजरात में हादसा या साजिश, ट्रैक के बीच खड़े किए पटरी के टुकड़े से टकराई ट्रेन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 सितम्बर 2024,  04:08 PM IST
  • 115
गांधीनगर । गुजरात बोटाड में बुधवार को एक पैसेंजर ट्रेन पटरी के बीच में खड़ी की गई लोहे की पुरानी पटरी से टकरा गई। आशंका है कि इस किसी ने तोडफ़ोड़ की नीयत से लगाया था। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेन को कई घंटों तक वहीं रुकना पड़ा। बोटाद के पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा- बोटाद जिले के रानपुर पुलिस थाना क्षेत्र से गुजर रही ओखा-भावनगर पैसेंजर ट्रेन (19210) तड़के करीब तीन बजे सीमेंट के स्लीपरों के बगल में पटरी पर रखे चार फुट लंबे पुराने रेल के टुकड़े से टकरा गई। पुलिस अधीक्षक ने कहा- ट्रेन पटरी के बीच में खड़ी की गई लोहे की पटरी से टकरा गई। इसके बाद इसको कई घंटों तक वहीं रोक दिया गया। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की गई। यह घटना कुंडली रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर दूर हुई। घटना की जांच कर रही पुलिस के अनुसार, यह तोडफ़ोड़ या नुकसान पहुंचाने की कोशिश का मामला लगता है, लेकिन जांच जारी है। यह घटना ऐसे वक्त में सामने आई है जब बीते सोमवार को ही सूरत जिले में तीन रेलवे कर्मचारियों को कथित तौर पर ट्रैक से छेड़छाड़ करने की कोशिश के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter