• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
दुर्ग ग्रामीण में मुरुम का अवैध उत्खनन जारी, रात में सक्रिय माफिया, विधायक के करीबी रिश्तेदार पर संदेह
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 10 मार्च 2025,  10:56 AM IST
  • 1444

दुर्ग में मुरुम का अवैध उत्खनन जारी, रात में सक्रिय माफिया

दुर्ग। जिले के टेडेसरा गांव में बड़े पैमाने पर मुरुम का अवैध उत्खनन चल रहा है। गौरी ट्रेडर्स के संचालक चैन माउंटेन मशीनों से खनन करवा रहे हैं और हर दिन सैकड़ों हाईवा ट्रक मुरुम भारतमाला परियोजना के लिए बनाई जा रही सड़क पर गिरा रहे हैंखनिज विभाग ने दिन में खनन रुकवाया था, लेकिन रात में फिर शुरू कर दिया गया

ग्रामीणों ने विधायक के खिलाफ खोला मोर्चा

अवैध खनन के विरोध में टेडेसरा गांव के लोग कलेक्टोरेट शिकायत करने पहुंचे थे। उन्होंने इस खनन के पीछे दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर का हाथ होने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने विधायक का पुतला दहन कर विरोध करने का निर्णय लिया

वाहनों पर शासकीय कार्य का स्टिकर लगाकर हो रहा परिवहन

खनन माफिया वाहनों में ‘शासकीय कार्य’ का स्टिकर चिपकाकर मुरुम की सप्लाई कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस खनन से दिनभर धूल उड़ती थी, अब रात में आवाज से सोना भी मुश्किल हो गया है

खनिज विभाग की कार्रवाई नाकाफी

खनिज विभाग के अधिकारी दीपक मिश्रा ने अवैध उत्खनन पर कार्रवाई की बात कही थी, लेकिन खनन अब रात में धड़ल्ले से जारी है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है

विधायक के करीबी रिश्तेदार पर संदेह

सूत्रों के अनुसार, इस अवैध उत्खनन में विधायक ललित चंद्राकर के करीबी रिश्तेदार का नाम सामने आ रहा है। हालांकि, विधायक ने अवैध उत्खनन को गलत बताया और कार्रवाई का भरोसा दिया है, लेकिन खनन अब भी जारी है

पहले दिन में धड़ल्ले से हो रहा था अवैध उत्खनन।

गौरी ट्रेडर्स की गाड़ियों से किया जा रहा है मुरुम का अवैध परिवहन।

गौरी ट्रेडर्स की गाड़ियों से किया जा रहा है मुरुम का अवैध परिवहन।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter