• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
नक्सलियों ने किया सीआरपीएफ कैंप पर हमला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 सितम्बर 2024,  04:08 PM IST
  • 249
जगदलपुर-रायपुर । बस्तर इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ और तेलंगाना राज्य के बॉर्डर पर नक्सलियों ने सीआरपीएफ कैंप पर हमला कर दिया। हमले में नक्सलियों ने कैंप पर बीजीएल और रॉकेट लॉन्चर दागे। जब जवानों ने हमले का मुहतोड़ जवाब दिया तो नक्सली झाडिय़ों के आड़े भाग निकले। हालांकि हमले में सभी जवान सुरक्षित हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना के भद्रादि कोत्तागुड़म के चारला मंडल के पुसुगुप्पा में नक्सली मूवमेंट पर कार्रवाई के लिए सीआरपीएफ कैंप लगाया गया है। जवानों को जान से मारने की साजिश रचकर कुछ नक्सली कैंप के पास पहुंच गए। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर 3 राउंड बीजीएल और रॉकेट लॉन्चर दागे। जब धमाका हुआ तो जवान कैंप से बाहर निकले और नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद नक्सली जंगल की झाडिय़ों के आड़े वहां से भाग निकले। देर रात किया हमला : यह पूरा मामला चारला मंडल का है। नक्सलियों ने यह साजिश रची कि देर रात जवानों के सोने के समय में कैंप पर हाकमला किया जाए। अपने नापाक साजिश को कामियाबी देने के लिए नक्सली पूरी तैयारी के साथ देर रात कैंप पहुंच गए। इस दौरान नक्सलियों ने जवानों के कैंप पर बीजीएल और रॉकेट लॉन्चर से अटैक किया। यह धमाका बहुत बड़ा था। हालांकि, कैंप में मौजूद सारे जवान सुरक्षित हैं। जवानों की जवाबी कार्रवाई के बाद नक्सली भाग गए।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter