• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
बाइक पर मांगी लिफ्ट, उतरते ही चाकू टिकाकर लूटे 20 हजार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 मार्च 2025,  09:54 PM IST
  • 85
बाइक पर मांगी लिफ्ट, उतरते ही चाकू टिकाकर लूटे 20 हजार

राजनांदगांव| शहर के सागर पारा में युवक से 20 हजार रुपए की लूट कर ली गई। लूट को आदतन आरोपी ने अंजाम दिया है। जो पहले भी कई मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। गुड़ाखु लाइन में रहने वाला देवेश चावड़ा अपनी बाइक से मानव मंदिर चौक से गुजर रहा था। इसी दौरान प्रभात नगर निवासी आरोपी आशीष पंडया ने उससे लिफ्ट मांगी और सागर पारा घर तक छोड़ने कहा। देवेश की जैसे ही बाइक सागर पारा मंदिर के पास पहुंची, आरोपी ने देवेश पर चाकू टिका दिया और 50 हजार रुपए की मांग करने लगा। प्रार्थी ने जब इतनी रकम नहीं होने की बात कही, तो आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और मारपीट की। इस दौरान उसके फोन-पे से 20 हजार रुपए का पेमेंट भी अपने एकाउंट में करा लिया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter