• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 मार्च 2025,  10:10 PM IST
  • 987
विक्रमोत्सव के 12-13-14 अप्रैल को नई दिल्ली में होंगे कार्यक्रम

भोपाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भारतीय ज्ञान परम्परा से “विरासत से विकास’’ के ध्येय को देश में साकार कर रहे हैं। भगवान श्रीराम के बाद सम्राट विक्रमादित्य का शासन ही सुशासन की मिसाल स्थापित करता है।
डॉ. यादव ने विक्रमोत्सव के संबंध में नई दिल्ली में मीडिया के लिए जारी संदेश में ये विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सहित देश के विभिन्न भागों में विक्रमोत्सव अंतर्गत हो रहे कार्यक्रम सम्राट विक्रमादित्य के जीवन के विभिन्न पहलुओं और उनकी शासन व्यवस्था से जन-जन को प्रेरित कराने का एक अभूतपूर्व प्रयास है। आगामी 12-13 और 14 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली में सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसमें राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को आमंत्रित किया गया है।

 


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png
813030820260459501008965901.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter