• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
इंदौर में पार्टी के दौरान युवती की आंख में लगी गोली, अस्पताल में छोड़कर भागे दोस्त, हुई मौत
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 मार्च 2025,  06:25 PM IST
  • 664
इंदौर के महालक्ष्मी नगर में 24 वर्षीय भावना सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। भावना ग्वालियर की रहने वाली थी। अब तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन की तलाश जारी है।

इंदौर के महालक्ष्मी नगर में 24 वर्षीय भावना सिंह की गोली लगने से मौत हो गई। भावना ग्वालियर की रहने वाली थी। वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल थी। पुलिस जांच ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में एक युवक ने कट्टे से फायर कर दिया, जिससे गोली सीधे भावना की आंख में लगी। घायल हालत में दोस्तों ने उसे बॉम्बे हॉस्पिटल लेकर पहुंचाया, और वहां से फरार हो गए। इलाज के दौरान भावना की मौत हो गई।

कैसे हुई घटना?
घटना गुरुवार देर रात 3:30 बजे महालक्ष्मी नगर की बताई जा रही है। भावना सिंह अपने दोस्तों के साथ पार्टी में शामिल थी। इस दौरान भावना घर जाने की जिद कर रही थी। उसका दोस्त आशू यादव ने उसे धमकाया और इसी दौरान कट्टे से गोली चल गई। गोली सीधे भावना की आंख में जा लगी। गोली लगने के बाद दोस्त उसे अस्पताल छोड़कर भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कार से मिले खून के धब्बों के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

पुलिस की जांच में क्या पता चला?
पुलिस को मकान मालिक ने बताया कि 5 युवकों ने 35 हजार रुपये महीने पर मकान किराए पर लिया था। इनमें से दो युवक नौकरी करते थे, बाकी तीन स्टूडेंट थे। आरोपियों की पहचान पीयूष अवस्थी, आशू यादव और अन्य युवकों के रूप में हुई है। भावना को अस्पताल लाने के बाद आरोपी अपनी की-चेन भूल गए, जिसमें उनके पते का सुराग मिला। पुलिस ने कार मालिक जतीन जायसवाल से पूछताछ की, जिसने बताया कि उसने कार आशू यादव को किराए पर दी थी। अब तक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन की तलाश जारी है। 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter