• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
MP विधानसभा : कांग्रेस विधायक ने बताई पीड़ा, भावुक हुए मंत्री शिवाजी पटेल; पुलिस की मनमानी पर विपक्ष का हंगामा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 मार्च 2025,  12:02 AM IST
  • 601
मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र का आठवां दिन है। शुक्रवार (21 मार्च) को कानून व्यवस्था और पुलिस लापरवाही पर कांग्रेस विधायकों ने जमकर हंगामा किया। सेमरिया MLA अभय मिश्रा ने पीड़ा बताई तो मंत्री शिवाजी पटेल भावुक हो गए।

मध्य प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार (21 मार्च) को पुलिस लापरवाही और बढ़ते अपराधों का मुद्दा छाया रहा। सेमरिया (रीवा) से कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा ने बेटे विभूति नारायण को झूठे मामले में फंसाने का आरोप लगाया। कहा, मेरा चुनाव लड़ना अपराध हो गया है। इस पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल भावुक हो गए और चोरहटा टीआई को सस्पेंड करने की बात कही है। 

मंत्री शिवाजी पटेल ने इस पर जवाब देते हुए कहा, किसी तरह का अन्याय नहीं होने देंगे। संबंधित अधिकारी को हटाकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी। विरोध बढ़ा तो उन्होंने थाना प्रभारी को निलंबित करने की बात कही।

मंत्री बोले-दोनों अधिकारी एक नहीं
मंत्री शिवाजी पटेल ने बताया, अभय मिश्रा के मामले में दोनों अधिकारी एक नहीं थे। हीरामणि पटेल ने रिपोर्ट लिखी थी और राजेश तिवारी ने जांच की है। परिवार से जुड़े केस के निराकरण के लिए दूसरे रास्ते हो सकते हैं। 


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter