• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मनोरंजन और भी
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस,CBI ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 मार्च 2025,  08:31 AM IST
  • 449
सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस,CBI ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की:मौत के साढ़े 4 साल बाद CBI बोली- आत्महत्या के लिए उकसाने का कोई सबूत नहीं

सुशांत सिंह राजपूत 14 जून, 2020 को बांद्रा में अपने घर पर रहस्यमयी तरीके से मृत पाए गए थे। पहली नजर में मामला सुसाइड का लगा था, लेकिन बाद में मीडिया और विपक्षी दलों के प्रेशर की वजह से इस मामले की जांच को CBI को सौंपा गया। अब CBI की आखिरी रिपोर्ट में मौत की असल वजह सुसाइड ही बताई गई है।

इस केस में CBI ने 6 अगस्त 2020 को FIR दर्ज की थी, अब 4 साल 6 महीने 15 दिन बाद CBI ने फाइनल क्लोजर रिपोर्ट फाइल की है, जिसमें जांच एजेंसी ने कहा है कि आत्महत्या के लिए सुशांत को उकसाने का कोई सबूत नहीं मिला है।

CBI ने दो मामलों की जांच की थी...

  • सुशांत के पिता केके सिंह की रिया चक्रवर्ती के खिलाफ शिकायत, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने, धोखाधड़ी और पैसों के हेरफेर के आरोप लगाए गए थे।
  • रिया चक्रवर्ती की शिकायत, जिसमें उन्होंने सुशांत के परिवार पर मानसिक उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter