• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
ऑल टाइम हाई से ₹2,780 गिरा चांदी का दाम
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 मार्च 2025,  09:37 AM IST
  • 384
ऑल टाइम हाई से ₹2,780 गिरा चांदी का दाम:एक किलो ₹97,620 पर आया; सोना ₹337 सस्ता होकर ₹88,169 पर बिक रहा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार (21 मार्च) को सोना-चांदी के दाम में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 88,506 रुपए से 337 रुपए कम होकर 88,169 रुपए पर आ गया है। कल गोल्ड की कीमत लगातार पांचवें दिन ऑल टाइम हाई पर थी।

आज चांदी के भाव में भी कल के मुकाबले 772 रुपए की गिरावट है, ये 97,620 रुपए प्रति किलो बिक रही है। कल एक किलो चांदी 98,392 रुपए पर थी। मंगलवार, 18 मार्च को चांदी का भाव ₹1,00,400 प्रति किलो के ऑल टाइम हाई पर था, तब से इसमें 2,780 रुपए कमी हो चुकी है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter