• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
बिहार के छात्रों पर बंगाल में हमला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 सितम्बर 2024,  12:27 PM IST
  • 9
सिलीगुड़ी में बिहार के छात्रों पर हमले के बाद सियासत तेज हो गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और ललन सिंह ने ममता सरकार पर निशाना साधा।
पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में बिहार से आए दो छात्रों पर हमले का मामला सामने आया है। दोनों छात्र एसएससी परीक्षा देने के लिए सिलीगुड़ी पहुंचे थे। इस घटना का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कि स्थानीय लोग इन छात्रों को घेर कर मार रहे थे। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले लोग खुद को पुलिस और आईबी का सदस्य बता रहे थे। इस घटना के बाद पूरे मामले ने राजनीतिक रूप ले लिया है और दोनों राज्यों में आक्रोश बढ़ रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि छात्रों को घेर कर सवाल किया जा रहा है और उन्हें माफी मांगने के लिए मजबूर किया जा रहा है। बिहार पुलिस ने बंगाल पुलिस को लिखी चिट्ठी बिहार पुलिस ने इस घटना पर संज्ञान लिया है और पश्चिम बंगाल पुलिस को पत्र लिखा है। बिहार के एडीजी (कानून व्यवस्था) ने पश्चिम बंगाल के एडीजी को इस मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की है। बिहार पुलिस ने घटना का वीडियो भी पश्चिम बंगाल पुलिस को भेजा है और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं बंगाल पुलिस ने जांच में हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। बिहार पुलिस ने कहा है कि यह बिहार के छात्रों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter