• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 मार्च 2025,  05:52 PM IST
  • 854

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के लालपुर गांव में 20 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है. महिला की पहचान अंजू के रूप में हुई है, जो गिरवर का पुरा की रहने वाली थी. अंजू की शादी लालपुरा निवासी उम्मेद सिंह से हुई थी. शादी के कुछ महीने बाद से ही वह ससुराल में परेशान रहने लगी थी. यह घटना शनिवार की है, रविवार को पोरसा में महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है|

पुलिस मामले की जांच कर रही है, महिला के परिजनों का आरोप है कि अंजू की हत्या कर उसे फांसी पर लटकाया गया है. महिला के मायके वालों का आरोप है कि ससुराल वाले अंजू को लगातार परेशान कर रहे थे, वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पुलिस अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच कर रही है|


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter