• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
जरा हट के और भी
पति की अजीबोगरीब डिमांड से परेशान महिला पहुंची थाने, आपबीती सुन पुलिस भी रह गई हैरान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 मार्च 2025,  08:50 PM IST
  • 223
पति की अजीबोगरीब डिमांड से परेशान महिला पहुंची थाने, आपबीती सुन पुलिस भी रह गई हैरान

 नई दिल्ली। अहमदाबाद के जूहापुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक 21 साल की महिला अपने पति की अजीबोगरीब डिमांड से परेशान होकर थाने पहुंच गई। उसने अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

 दरअसल, महिला ने आरोप लगाए हैं कि उसको हमेशा घर पर नाइटगाउन पहनने के लिए मजबूर किया जा रहा था। महिला की शादी मई 2023 में हुई थी। महिला का कहना है कि उसके पति और ससुराल के लोगों ने उसको कपड़ों के चयन करने पर नियंत्रण किया। जब उसने इस बात को मानने से इनकार किया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया।

 

महिला ससुराल वालों से हुई परेशान

 

महिला का कहना है कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले उसके परेशान करते थे। हर बात पर उसको टोकते थे। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले अक्सर उसके साथ गाली-गलौज भी करते हैं। महिला का आरोप है कि उसके ससुराल वाले ये भी निर्धारित करते थे कि उसको क्या पहनना है। वह अपने सुविधानुसार कपड़ों का भी चयन नहीं कर पाती थी।

 

हर बात पर टोकते हैं ससुराल वाले

 

महिला का कहना है कि उसका पति डॉक्टर है, जो शादी के बाद से ही शराब पीने लगा। जिसका वह आदी हो गया। वहीं, जब महिला उसको शराब पीने से मना करती, तो वह उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। परेशान महिला ने अपने ससुराल वालों को अपने पति के व्यवहार के बारे में बताया, तो उन्होंने पति का ही साथ दिया। महिला का कहना है कि उसका पति यह भी तय करता है कि उसको कब सोना है और कब जगना है।

 

नाइट गाउन पहनने के लिए करता परेशान

 

इतना ही नहीं महिला का आरोप है कि अगर वह अपने पति की बात मानने से इनकार करती को वह गुस्सा हो जाया करता था। इसके बाद उससे लड़ाई करता था। उसने बताया कि सोने से पहले उसे अपने पति के पैरों की मालिश भी करनी पड़ती थी। महिला का कहना है कि उसका पति इस बात पर जोर देता था कि वह हमेशा नाइट गाउन पहने और जब भी वह मना करती तो उसका पति उसको परेशान करता और ससुराल वाले उसको गाली देते थे।

RO. NO 13220/ 70

RO. NO 13220/ 70

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13220/ 70
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter