• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
8 लाख की अवैध शराब जब्त, 4 गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 24 मार्च 2025,  02:37 PM IST
  • 242
8 लाख की अवैध शराब जब्त, 4 गिरफ्तार

बिलासपुर। बिलासपुर में आबकारी विभाग ने रविवार को छह अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर करीब 8 लाख रुपए मूल्य का महुआ लहान और अवैध शराब बरामद किया। शराब बनाने के लिए यह महुआ लहान बाथरूम और पानी की टंकी में छुपाकर रखा गया था। इस छापेमारी में कुल 62 प्रकरण दर्ज किए गए और 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 131 लीटर महुआ शराब और 6960 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया। इसके अलावा ग्राम अमने से 50 लीटर महुआ शराब व 960 किलोग्राम महुआ लहान और धूमा के जंगल से 70 लीटर महुआ शराब जब्त की गई। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

आबकारी विभाग की टीम ने तखतपुर और कोटा में अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए ग्राम धूमा चौकी जुनापारा में छापा मारा। यहां बाथरूम और पानी टंकी में छिपाकर रखे गए 9 ड्रम महुआ लहान जब्त किए गए। इसके अलावा आंगन में भी एक ड्रम लहान बरामद हुआ। दरअसल, आबकारी आयुक्त आर संगीता ने हाल ही में संभाग के अधिकारियों की बैठक ली थी। उन्होंने अवैध शराब के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। कलेक्टर अवनीश कुमार शरण के निर्देश और सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई।

पकड़े गए आरोपियों में धूमा, जूनापारा चौकी निवासी रामचंद्र ध्रुव से 9 लीटर, आजू राम टेकाम से 6000 किलोग्राम महुआ लहान, अजय भारद्वाज से 4 लीटर और अमने थाना कोटा निवासी प्रेमदास से 8 लीटर महुआ शराब बरामद की गई। इसके अलावा ग्राम अमने से 50 लीटर महुआ शराब और 960 किलोग्राम महुआ लहान तथा धूमा के जंगल से 70 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गई है। प्रभारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी ने बताया कि छापेमारी में 7.66 लाख रुपए मूल्य का महुआ लहान और 37 हजार रुपए की अवैध शराब जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2)(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

RO. NO 13766/ 8

RO. NO 13766/ 8

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13766/ 8
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13766/ 8
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter