• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
दिल्ली से शिफ्ट होगी तिहाड़ जेल: सुरक्षा कारणों से सरकार का बड़ा फैसला
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 मार्च 2025,  07:08 PM IST
  • 131
दिल्ली से शिफ्ट होगी तिहाड़ जेल: सुरक्षा कारणों से सरकार का बड़ा फैसला

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सबसे बड़ी और हाई-सिक्योरिटी जेल तिहाड़ को शिफ्ट करने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को सदन में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तिहाड़ जेल को दिल्ली के बाहरी इलाके में स्थानांतरित करने के लिए सर्वे और रिलोकेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसके लिए सरकार ने इस साल के बजट में 10 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं।

सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला

तिहाड़ जेल भारत की सबसे बड़ी और उच्च सुरक्षा वाली जेलों में से एक है। यहां कई गैंगस्टरों, राजनेताओं और वीआईपी कैदियों को रखा जाता है। जेल के आसपास रिहायशी इलाके भी मौजूद हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर लगातार चिंताएं बनी रहती हैं। हाल ही में तिहाड़ जेल में हिंसा और गैंगवार की घटनाएं सामने आई थीं, जिसके बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे।

कैदियों के बीच गैंगवार बनी वजह

तिहाड़ जेल में अपराधी गुटों के बीच रंजिश के चलते हाल ही में दो कैदियों पर जानलेवा हमला हुआ, जिससे जेल प्रशासन पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का दबाव बढ़ गया। बढ़ती घटनाओं के कारण सरकार ने जेल को दिल्ली से बाहर स्थानांतरित करने की योजना बनाई है।

कई बार हुआ तिहाड़ जेल का विस्तार

  • 1958 में तिहाड़ गांव में जेल की स्थापना हुई और इसे दिल्ली के अपराधियों को रखने के लिए इस्तेमाल किया गया।

  • 1966 में यह जेल पंजाब प्रशासन से दिल्ली सरकार को स्थानांतरित कर दी गई।

  • शुरुआत में 12 से अधिक कैदियों को रखने की क्षमता थी, लेकिन बाद में इसका विस्तार हुआ।

  • मौजूदा समय में यह 400 एकड़ से अधिक क्षेत्र में फैली हुई है और करीब 10,000 कैदियों को रखने की क्षमता रखती है।

जल्द हो सकता है नया स्थान तय

सरकार अब तिहाड़ जेल के नए स्थान की पहचान करने और वहां इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। जल्द ही नई जगह की घोषणा होने की संभावना है।


Add Comment


Add Comment

RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
80405062025142120300x250webbanner-bastar02.png
RO. NO 13220/ 68
62005062025142047300x250webbanner-bastar03.png
RO. NO 13220/ 68
26205062025141922300x250webbanner-bastar01(1).png
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png
RO. NO 13220/68
72722062025123159d_getfile(2).jpeg
RO. NO 13220/ 68
62805062025134333industryinvestment.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter