• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
चुनावी याचिका पर फंसे खेल मंत्री गौरव गौतम, हाईकोर्ट में होगी रोजाना सुनवाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 मार्च 2025,  07:13 PM IST
  • 355
चुनावी याचिका पर फंसे खेल मंत्री गौरव गौतम, हाईकोर्ट में होगी रोजाना सुनवाई

चुनावी याचिका पर फंसे खेल मंत्री गौरव गौतम, हाईकोर्ट में होगी रोजाना सुनवाई

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खेल मंत्री गौरव गौतम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोर्ट ने निर्देश दिया है कि गौरव गौतम के खिलाफ दायर चुनाव याचिका पर अब प्रतिदिन सुनवाई होगी। कांग्रेस के पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि गौतम ने चुनाव प्रचार के दौरान धर्म के नाम पर वोट मांगे थे।

हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन

मामले की सुनवाई जस्टिस अर्चना पुरी की कोर्ट में हुई, जहां याचिकाकर्ता करण सिंह दलाल की ओर से वरिष्ठ वकील मोहन जैन ने दलील दी कि गौरव गौतम ने हाईकोर्ट के नियमों का उल्लंघन किया है।

  • कोर्ट ने उन्हें लिखित बयान दाखिल करने का निर्देश दिया था, लेकिन उन्होंने अब तक ऐसा नहीं किया।

  • नियमों के मुताबिक, प्रतिवादी को सुनवाई से कम से कम तीन दिन पहले विस्तृत जवाब प्रस्तुत करना था, लेकिन गौतम ने तय समय पर जवाब नहीं दिया।

कोर्ट ने दिया अंतिम मौका, 28 मार्च को अगली सुनवाई

  • गौरव गौतम को 14 दिसंबर 2024 को नोटिस भेजा गया था और 6 जनवरी तक लिखित बयान देने का समय दिया गया था।

  • जब गौतम ने जवाब दाखिल नहीं किया, तो एडवोकेट मोहन जैन ने दलील दी कि उन्हें किसी भी तरह की रियायत नहीं दी जानी चाहिए।

  • कोर्ट ने अब मंत्री को केवल एक हफ्ते का अंतिम अवसर दिया है ताकि वे अपना लिखित बयान दाखिल कर सकें।

  • अब इस मामले में 28 मार्च को अगली सुनवाई होगी और कार्यवाही रोजाना के आधार पर जारी रहेगी।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter