पाटणकर कॉलोनी में अमृत मिशन योजना का लाभ नही, फिर भी जलकर की वसूली
पार्षद मनीष बघेल ने टैक्स की राशि में संशोधन करने उठाई आवाज
दुर्ग। पोलसायपारा वार्ड क्रमांक-27 के कांग्रेस पार्षद मनीष बघेल ने वार्ड अंतर्गत आने वाले क्षेत्र पाटणकर कॉलोनी के रहवासियों से निगम के वार्षिक टैक्स में से जलकर की राशि नहीं लेने की मांग की गई है। इस संबंध में उन्होने नगर निगम के आयुक्त सुमीत अग्रवाल को ज्ञापन भी सौंपा है। पार्षद मनीष बघेल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के माध्यम से कहा गया है कि वार्ड-27 के पाटणकर कॉलोनी क्षेत्र की सड़क काफी सकरी है। जिसकी वजह से उक्त क्षेत्र में अमृत मिशन योजना के तहत पाइप लाईन नहीं बिछाया जा सका है। इस वजह से 2 माह पूर्व ही अमृत मिशन पाइपलाइन में 2 इंच जीआई पाइप पाटणकर कॉलोनी क्षेत्र में लगाया गया है। क्षेत्र में भागीरथी योजना लागू है। फलस्वरुप निगम के वार्षिक टैक्स के साथ 2 वर्षों का जलकर लेना क्षेत्र के लोगों के साथ न्यायसंगत नहीं है। उन्होने क्षेत्र के लोगों से जलकर की राशि नहीं लेने निगम आयुक्त से मांग की है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment