• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
छत्तीसगढ़ पीएससी में आरक्षण घोटाला! ओबीसी अभ्यर्थी को एसटी कोटे में चयन का आरोप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 मार्च 2025,  07:41 PM IST
  • 626
छत्तीसगढ़ पीएससी में आरक्षण घोटाला! ओबीसी अभ्यर्थी को एसटी कोटे में चयन का आरोप

बालोद। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) एक बार फिर विवादों में घिर गया है। वर्ष 2023 की सिविल जज परीक्षा में एक ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को अनुसूचित जनजाति (ST) आरक्षण का लाभ देते हुए चयनित किए जाने का मामला सामने आया है।

शिकायतकर्ता खेमलाल पाथरे के अनुसार, उनके छोटे भाई की पुत्री अंजु पाथरे ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित व्यवहार न्यायाधीश परीक्षा 2023 दी थी। साक्षात्कार के बाद जारी वर्गवार चयन सूची में सरल क्रमांक 33 पर अंकित अभ्यर्थी अत्नु प्रसाद का नाम एसटी वर्ग में दर्ज किया गया है, जबकि वह केंवट जाति से आते हैं, जो ओबीसी वर्ग में शामिल है।

इस मामले को लेकर आयोग में शिकायत दर्ज कराई गई है और चयन सूची से नाम निरस्त करने की मांग की गई है। मामले ने प्रदेश में आरक्षण प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter