• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
जीवनदीप समिति की मांगो पर स्वास्थ्य मंत्री ने सार्थक पहल का दिलाया भरोसा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 मार्च 2025,  11:02 PM IST
  • 304
जीवनदीप समिति की मांगो पर स्वास्थ्य मंत्री ने सार्थक पहल का दिलाया भरोसा

दुर्ग।जिला अस्पताल के निरीक्षण में पहुंचे स्वास्थ्य मंंत्री श्याम बिहारी जायसवाल से जीवनदीप समिति के सदस्यों ने मुलाकात की और अस्पताल में आवश्यक व्यवस्थाओं को उनके संज्ञान में लाया गया। जीवनदीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर द्वारा अस्पताल में 10 मेडिकल ऑफिसर,10 वार्ड बॉय, 10 आया एवं ट्रामा सेंटर संचालन की मांग की गई। श्री ठाकुर ने बताया कि ट्रामा सेंटर संचालन एवं 10 मेडिकल ऑफिसर की पूर्व में भी  स्वास्थ मंत्री से मांग की गई थी। वर्तमान में जिला अस्पताल में वार्ड बॉय और आया की कमी से अस्पताल के व्यवस्था पर प्रभाव पड़ रहा है। जीवनदीप समिति के मांगो को स्वास्थ्य मंत्री ने गंभीरता से लिया है और जल्द ही उक्त मांगो पर सार्थक पहल करने का भरोसा दिलाया गया है। इस दौरान जीवनदीप समिति के कार्यकारिणी सदस्य विजय ताम्रकार, ऋषि यादव भी मौजूद रहे। 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter