• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
आरा रेलवे स्टेशन पर त्रासदी: सिरफिरे प्रेमी ने बाप-बेटी को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 मार्च 2025,  11:23 PM IST
  • 550
आरा रेलवे स्टेशन पर त्रासदी: सिरफिरे प्रेमी ने बाप-बेटी को मारी गोली, फिर खुद को उड़ाया

आरा। बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर मंगलवार (25 मार्च) की शाम एक सिरफिरे आशिक ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। प्रेम प्रसंग के चलते युवक ने पहले एक पिता और उसकी बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया, फिर खुद को भी गोली मार ली। इस घटना के बाद स्टेशन पर भगदड़ मच गई।

हत्या या जुनून? प्रेम-प्रतिशोध में गई तीन जानें

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग से जुड़ी थी। आरोपी युवती से एकतरफा प्यार करता था और किसी बात को लेकर नाराज था। उसने पहले पिता-बेटी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं और फिर खुद को भी गोली मार ली। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई

स्टेशन पर मची अफरातफरी, पुलिस जुटी जांच में

घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच शुरू कर दी। पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश कर रही है कि आखिरकार इस सिरफिरे आशिक ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया?

प्रेम में जुनून बन रहा खूनी खेल

आरा की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि अस्वीकार किए जाने की मानसिकता किस तरह अपराध की ओर धकेल रही है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी ने वारदात को पहले से प्लान किया था या यह आवेश में उठाया गया कदम था


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter